ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

प.बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार, ममता बनर्जी मिलने पहुंचीं

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सोमवार को सुधार आया तथा डॉक्टरों ने उन्हें ‘यांत्रिक वेंटिलेशन’ से हटाकर ‘नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन’ पर रखा। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि भट्टाचार्य (79) के सीने का सुबह सीटी स्कैन किया गया जिससे पता चलता है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘‘भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार आया है। वह होश में हैं और इलाज का उनपर असर हो रहा है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

उनकी जांच रिपोर्ट भी संतोषजनक हैं…।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भट्टाचार्य से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उनसे मिलने के बाद बनर्जी ने कहा कि भट्टाचार्य ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया। अस्पताल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्थिर पाया क्योंकि मुझे देखने के बाद उन्होंने हाथ हिलाया। डॉक्टर यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। मैं अस्पताल को उनके प्रयासों को लेकर धन्यवाद देना चाहूंगी।”

डॉक्टर ने कहा, ‘‘ उनके रक्तचाप एवं ऑक्सीजन संतृप्तता संतोषजनक हैं लेकिन वह अब भी खतरे के बाहर नहीं हैं। उनके फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हैं, वह 2021 में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। पिछले 24 घंटे में उनकी हालत काफी सुधार हुआ है।” भट्टाचार्य को सांस लेने में दिक्कत के कारण अलीपुर के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उनमें श्वसन नली के निचले भाग में संक्रमण और ‘टाइप-2′ श्वसन संबंधी परेशानी की पुष्टि हुई थी।

वह काफी समय से सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे हैं। भट्टाचार्य ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति बसु के स्थान पर 2000 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। वह 2011 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। उसी दौरान उद्योगों के लिये भू अधिग्रहण को लेकर ममता बनर्जी की अगुवाई में आंदोलन हुआ था। पिछले कुछ सालों से भट्टाचार्य बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आम लोगों से दूर रहे और अपने पाल एवेन्यू अपार्टमेंट में रहते थे।

उन्हें सार्वजनिक रूप से आखिरी बार तब देखा गया था जब वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में वाम दल की रैली में अचानक पहुंच गए थे और तब भी ऑक्जीसन प्रणाली की मदद ले रहे थे। उन्होंने 2015 में माकपा की पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी से इस्तीफा दे दिया था और फिर 2018 में पार्टी के राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी।

Related Articles

Back to top button