ब्रेकिंग
Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ...
विदेश

मैक्सिको में गहरी खाई में गिरी बस, भीषण हादसे में 6 भारतीयों समेत 18 लोगों की मौत

यहां पर प्रशांत तट के नायरिट राज्य में बृहस्पतिवार को तड़के राजमार्ग से जा रही एक बस तीखे ढलान वाली पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे छह भारतीयों समेत कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई। एएफपी के मुताबिक बस विदेशी प्रवासियों और स्थानीय लोगों को ले जा रही थी। इसी दौरान खड्ड में जा गिरी। नायरिट राज्य में नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने सूचना दी कि मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

बस में करीब 40 लोग सवार थे
हादसे के वक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे।बस मेक्सिको सिटी से उत्तर-पश्चिमी तिजुआना जा रही थी, जो सैन डिएगो की सीमा पर है। कई प्रवासी वहां से अमेरिका में शरण लेने की कोशिश करते हैं।

बस ड्राइवर को लिया गया हिरासत में
तेज गति से गाड़ी चलाने के संदेह में बस के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। एजेंसी ने कहा, ऐसा संदेह है कि ड्राइवर ने तेज गति के कारण नियंत्रण खो दिया और बस को राज्य की राजधानी टेपिक के पास एक तटबंध से नीचे गिरा दिया।

पिछले महीने ही दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक और बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, फरवरी में दक्षिण और मध्य अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही एक और बस मध्य मेक्सिको में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button