ब्रेकिंग
UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान Mithun Sankranti 2026: 15 जून को बन रहा है अद्भुत महासंयोग; बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की चमके... Low Budget Home Decor Ideas: घर को बनाएं एस्थेटिक और स्टाइलिश; कम बजट में अपनाएं ये शानदार तरीके Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सब-वे; शिवाजी स्टेडियम से राजीव चौक की दूरी होगी आसा... Bihar Politics: निशांत कुमार सिर्फ 12वीं पास? चुनावी हलफनामे से हुआ बड़ा खुलासा, इंजीनियरिंग की डिग्र... Baghpat Triple Murder: बड़ौत बस स्टैंड फायरिंग में अब 3 मौतें; हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने भी दम तोड़... Mumbai Birth Certificate Row: फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त; 19,734 जन्म प्रमाणपत्रों में किए गए बदलाव रद्... Dumka Land Dispute: दुमका बंदोबस्त कार्यालय में बवाल; एएसओ को कार्यालय से खींचकर ले गई आक्रोशित भीड़ Shahjahanpur Crime News: 1 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; रिश्ते के चाचा ने बनाया हवस का शिकार, एनकाउं... IRCTC Alert: फर्जी ई-कैटरिंग वेबसाइटों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई; जानें सुरक्षित खाना कैसे बुक करें
देश

15 August से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी! पुलिस ने शुरू की जांच

पुणे: 15 अगस्त से पहले एक बड़ी भारत में बम विस्फोट करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, महाराष्ट्र में हिंदुत्व से संबंधित एक वेबसाइट पर दर्ज की गई एक टिप्पणी में एक व्यक्ति ने भारत में बम विस्फोट करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वेबसाइट पर 6 अगस्त को कथित तौर पर टिप्पणी करने वाले एम ए मोखीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत यहां अलंकार पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पुणे जिले के रहने वाले राहुल दुधाने हिंदुत्व से जुड़े तथ्यों से संबंधित एक वेबसाइट का संचालन करते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 6 अगस्त को दुधाने अपने बेटे के इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल गए।

मैं हिंदू धर्म को बर्बाद कर दूंगा। मैं नरेन्द्र मोदी को भी मार दूंगा
उन्होंने बताया कि अपनी वेबसाइट खंगालते वक्त दुधाने को उस पर एम ए मोखीम नामक व्यक्ति की टिप्पणी मिली जिसमें लिखा हुआ था, ‘‘मैं भारत में बड़ा बम विस्फोट करने की योजना बनाऊंगा। मैं आतंकवादी संगठनों को वित्त पोषण दूंगा…मैं हिंदू धर्म को बर्बाद कर दूंगा। मैं नरेन्द्र मोदी को भी मार दूंगा।” इसके बाद दुधाने ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया तथा उन्हें इस टिप्पणी के बारे में सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (तृतीय जोन) सुहैल शर्मा ने बताया कि वेबसाइट पर यह टिप्पणी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है। जिस आईपी एड्रेस से टिप्पणी की गयी है वह भारत से बाहर का लगता है और हम जांच कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button