ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
उत्तरप्रदेश

मेरठ में दहशत: दिनदहाड़े कारोबारी दंपती को मारी गोली, बेटे, बहू और पोती को बनाया बंधक

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गुरूवार को दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि व्यापारी धन कुमार जैन (70) अपने दो बेटों के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते थे। आज सुबह मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनके घर में घुस आये और लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर धन कुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन पर गोलियां चला दीं। बदमाशों ने घर में मौजूद धन कुमार के बेटे, बहू और पोती को एक कमरे में बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गये। किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद जब बेटे ने बाहर आकर देखा तो पिता धन कुमार जैन मृत पड़े हुए थे जबकि मां अंजू जैन लहुलुहान पड़ी मिलीं। दोनों को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अंजु जैन की हालत गंभीर बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तमाम बदमाश हैलमेट लगाये हुए थे जिससे उन्हें पहचाना न जा सके। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पकड़ धकड़ के लिये पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button