ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

रादुविवि में विरोध करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने भांजी लाठियां एनएसयूआइ कार्यकर्ता घायल

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गुरुवार को जमकर लाठियां भांजी। छात्र रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जहां पर पहले से मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठियां चलाना शुरू कर दिया। एनएसयूआइ कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और जबरन विश्वविद्यालय में प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जमकर पिटाई हुई।

आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल

पुलिस की लाठी चार्ज में करीब आधा दर्जन एनएसयूआइ कार्यकर्ता लाठी लगने से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने की मांग

एनएसूयआइ के रघु तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में अनियमिताओं को लेकर कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने की मांग को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की भर्ती में हो रही अनियमिततता, परीक्षाएं समय पर नहीं होना और परिणाम घोषित करने में बिलंब समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। अचानक पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाना प्रारंभ कर दिया। कार्यकर्ता इससे अनजान थे कई कार्यकर्ताओं को पिटाई में काफी चोट आई है। रघु तिवारी की अंदरूनी चोट लाठियां पड़ने से आई है। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ता भी लाठीचार्ज में घायल हो गए है। सभी को उपचार के लिए दमोह नाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button