ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

UP: ग्रेटर नोएडा में दलित के बिरयानी बेचने पर दबंगों को एतराज, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स को कुछ लोग पीट रहे हैं। आरोप है कि इस शख्स को बिरयानी बेचने पर पीटा जा रहा है, क्योंकि वह दलित समुदाय से हैं। वहीं, इस बाबत पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ, पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में दलित युवक की पिटाई की गई है और इस बाबत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिरयानी बेचने पर दलित को मारा पीटा जा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर का निवासी लोकेश यमुना एक्सप्रेस-वे के खेड़ा अंडरपास के नीचे बिरयानी का ठेला लगाता है। ग्रामीण और राहगीर उसके ठेले से बिरयानी खाते हैं। इसको लेकर किसी को कई आपत्ति नहीं है।

ANI UP

@ANINewsUP

Greater Noida: A 43-year-old man Lokesh being beaten up by some men, allegedly for selling biryani in Rabupura area.

Embedded video

168 people are talking about this
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर को जैसे ही दबंगों को पता चला कि वह दलित है तो असामाजिक तत्वों ने उसके साथ मारपीट की। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि आरोपितों के दबंग समुदाय का होने के चलते पुलिस कार्रवाई से बच रही है। इस मामले पर पुलिस के आलाधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग न केवल बिरयानी बेचने वाले दलित युवक की पिटाई कर रहे हैं, बल्कि उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button