ब्रेकिंग
Oppo K15 Launch Date: 8000mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ 24 जुलाई को लॉन्च होगा ओप्पो K15, जानें फीच... US Airstrike in Iran: ईरान में अमेरिकी हवाई हमले का दावा, 7 नागरिकों की मौत और 9 घायल Joe Root on ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के भविष्य पर जो रूट का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ जीत पर कही यह ... Moga Lottery Winner: 7 रुपये के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, मोगा के लक्ष्मण प्रजापति ने जीते 5 लाख Uganda Bus Accident: युगांडा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस पलटने से 20 बच्चों समेत 21 की मौत Ferrari Amalfi Spider Launched in India: ₹4.60 करोड़ में फेरारी की नई लग्जरी कन्वर्टिबल कार लॉन्च, द... MP Congress: सुसनेर MLA भेरूसिंह परिहार के बागी तेवर, जीतू पटवारी को दी नसीहत, दी पार्टी छोड़ने की च... OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं...
धार्मिक

बचे हैं सावन के 3 सोमवार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

 सावन का महीना अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। अधिकमास के कारण इस बार सावन में आठ सोमवार पड़े हैं। आठ सोमवार के कारण भक्तों को भोलेनाथ की सेवा करने का खूब मौका मिला है। आठ में से पांच सोमवार बीत चुके हैं। अब तीन सोमवार 14 अगस्त, 21 अगस्त और 28 अगस्त को आ रहे हैं। सावन के महीने में सोमवार का बहुत महत्व होता है। अगर आप सावन सोमवार का लाभ अभी तक नहीं ले पाए हैं, तो आप इन तीन सोमवार पर खास उपाय कर सकते हैं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूरी करेंगे।

जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पण

सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखते हुए सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक और बेलपत्र का अर्पण किया जाता है। अभी भी सावन के तीन सोमवार बचे हैं। सावन के महीने में दूध का प्रयोग करना या दूध अर्पित करना उचित नहीं माना जाता है। तांबे के बर्तन से भूलकर भी दूध अर्पित न करें। जलाभिषेक के साथ शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ भी करें। प्रातः भोलेनाथ का पूजन करने के बाद ही जलपान या अन्य कार्य करने चाहिए।

रुद्राक्ष की माला धारण करने के लिए

वहीं, यदि आप रुद्राक्ष की माला धारण करना चाहते हैं, तो यह महीना उत्तम है। रुद्राक्ष धारण करने से पहले शिवजी के मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। इसके बाद माला, शिवलिंग से स्पर्श कराने के बाद गले में धारण कर सकते हैं। जाप करने से पहले माला गंगा जल से धोकर पवित्र कर लेना चाहिए।

विवाह में आ रही बाधाओं के लिए

जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही है या विवाह नहीं हो पा रहा है तो ओम उमा महेश्वराय नमः मंत्र का नित्य जाप करें। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं और जल्द ही विवाह के योग बनने लगेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button