ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
मनोरंजन

लखनऊ पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत कहा – सीएम के साथ देखूंगा फिल्म जेलर

 शुक्रवार की शाम जानेमाने अभिनेता रजनीकांत लखनऊ पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अपनी फिल्म जेलर देखूंगा। इसकी कामयाबी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब ऊपरवाले की कृपा है। सुपरस्टार रजनीकांत 18 से 20 अगस्त तक, यानी तीन दिनों की यूपी यात्रा पर हैं। इस दौरान वे अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों में भगवान के दर्शन करेंगे

आध्यात्मिक यात्रा पर रजनीकांत

इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उत्तराखंड के दौरे में रजनीकांत ने शनिवार 12 अगस्त को बदरीनाथ धाम की यात्रा की थी। अगले दिन उन्होंने गणेश गुफा, व्यास गुफा, माणा गांव और सरस्वती उद्गम के दर्शन किए। इसके बाद मंगलवार, 15 अगस्त को वह आध्यात्मिक दौरे पर रांची पहुंचे। योगदा सत्संग आश्रम में ध्यान लगाने के अलावा उन्होंने सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

‘जेलर’ का जलवा

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी धमाल मचा रही है। दुनिया भर में थलाइवा स्टारर जेलर का ही डंका बज रहा है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 411 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि इंडिया ग्रॉस की बात करें तो वह 264 करोड़ का है। यह तमिल फिल्मों में यह फिल्म दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Related Articles

Back to top button