ब्रेकिंग
Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न...
मध्यप्रदेश

6 माह की गर्भवती महिला ने घर में लगाई फांसी भाई बोला- जीजा बहन के साथ करता मारपीट

भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र के मोतीपुरा में छह माह की गर्भवती नवविवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगा दी। ससुर बाजार से बहू के लिए फल लेकर आए तो उन्होंने उसे फांसी पर लटके देखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से तत्काल फांसी से नीचे उतारा। उस समय बहू की सांस चल रही थी। स्वजन निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका के भाई ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सोनम राजावत (23) पत्नी अनिल सिंह राजावत निवासी मोतीपुरा थाना ऊमरी छह महीने की गर्भवती थी। सोमवार काे सोनम का व्रत था। सुबह करीब 11 बजे ससुर जिलेदार सिंह बहू के लिए फल लेने ऊमरी आए और करीब 12.30 बजे फल लेकर घर पहुंचे। ससुर ने फल देने के लिए बहू को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह कमरे में गए तो बहू फांसी पर लटक रही थी

ससुर ने पड़ोसी को बुलाकर तत्काल बहू को नीचे उतार लिया। उस समय महिला की सांसें चल रही थी। स्वजन निजी वाहन से तत्काल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने जांच के बाद सोनम को मृत घोषित कर दिया।

जीजा बहन के साथ करता था मारपीट

पीएम हाउस के बाहर मृतिका के भाई देव सिंह सिकरवार निवासी नंदपुरा जिला मुरैना का आरोप है कि जीजा अनिल उसकी बहन की मारपीट करता था, जिससे बहन ने जान दी है। फिल्हाल पुलिस ने पीएम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button