ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला ग्रीस का सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर से हुए सम्मानित

एथेंस।  ग्रीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है। आज (शुक्रवार) एथेंस में राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।

राष्ट्रपति की ओर से किया जाता है सम्मानित

ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। यह सम्मान ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है। जिन्होंने ग्रीस को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की पुरातन सभ्यताओं, लोकतांत्रिक विचारधाराओं, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।

उन्होंने कहा, ’40 वर्ष के लंबे अंतरात के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं। फिर भी हमारे संबंधों की गहराई कम नहीं हुई। इसलिए पीएम (ग्रीस) और मैंने दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सैन्य संबंधों के साथ रक्षा उद्योग को सशख्त बनाने पर सहमत हुए हैं। हमने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की। साथ ही 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button