ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने किया सरेंडर, बने मगशॉट का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति, जानिए क्या होता है यह

वॉशिगंटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में सरेंडर कर दिया। ट्रम्प ने अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। हालांकि सरेंडर करने के 20 मिनट बाद ही वह बाहर आ गए।

डोनाल्ड ट्रम्प को मगशॉट (mugshot) की प्रक्रिया का भी सामना करना पड़ा। वे मगशॉट का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस द्वारा आरोपी के चेहरे की फोटो खींचने को मगशॉट कहते हैं।

पहले पूर्व सहयोगी मीडोज ने किया आत्मसमर्पण

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी मार्क मीडोज ने फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण किया। काउंटी की वेबसाइट के अनुसार, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडोज ट्रम्प के साथ उन 18 सह आरोपियों में से एक हैं, जिन पर वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के लिए साजिश रचने में ट्रंप की मदद करने का आरोप है। इसके बाद ही कहा जा रहा था कि ट्रंप भी जॉर्जिया के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

मगशॉट में कैमरे को घूरते नजर आए ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प की गिरफ्तारी के बाद फुल्टन काउंटी जेल ने एक मगशॉट जारी किया। इसमें ट्रम्प नीला ब्लेजर और लाल टाई पहने हुए नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर घूरते हुए देख रहे हैं।

ट्रम्प पर लगे हैं चुनावों में धांधली के आरोप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने जॉर्जिया में 2020 के चुनाव को पलटने के लिए अवैध रूप से योजना बनाई थी। सरेंडर के 20 मिनट बाद 200,000 डॉलर के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

भारी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से बाहर निकाला गया और एयरपोर्ट रवाना कर दिया गया। जब काफिला रवाना हो रहा था, तब उन्होंने जेल के बांहर जमे अपने समर्थकों की ओर थम्स-अप का इशारा किया।

Related Articles

Back to top button