ब्रेकिंग
Deoghar Crime News: जसीडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भागलपुर का तस्कर ग... Giridih Revenue Camp: गिरिडीह में 9 जून से विशेष राजस्व शिविर; अब पंचायत स्तर पर सुलझेंगे जमीन विवाद Godda Netball News: पुडुचेरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन; गोड्डा में लगा समर कैंप Bilaspur Crime News: बिलासपुर में दरिंदगी; तोरवा और सिरगिट्टी में नाबालिगों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्... MCB News: चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घर में अवैध शराब बेच रहे युवक को 49 लीटर महुआ शराब के साथ द... Korba Crime News: बोलेरो से कुचलने का प्रयास और कनपटी पर तानी पिस्तौल; कोरबा में एएसआई के बेटे समेत ... Women Bikers in Chhattisgarh: रायपुर से बारनवापारा तक महिला बाइकर्स की ऐतिहासिक राइड; सड़क सुरक्षा का... Dhamtari Crime News: गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट; 44 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गि... MCB Political News: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर संग्राम; कांग्रेस ने लगाया भेदभा... Balod PDS Rice Quality: विधायक संगीता सिन्हा ने PDS चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल; कहा- 'अखाद्य है स...
विदेश

चीन के कोयला खदान में भीषण धमाका, 14 श्रमिकों की मौके पर मौत

बीजिंग: चीन के गुइझौ प्रांत में मंगलवार को एक कोयला खदान में हुए विस्फोट के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट मंगलवार तड़के डेढ़ बजे गुआनलोंग कोयला खदान में हुए।

इस दुर्घटना के समय कोयला खदान में लगभग 23 श्रमिक काम कर रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व सात को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि चीन की कोयला खदान में विस्फोट हुआ हो। इससे पहले भी की बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 21 अक्टूबर 2019 को चीन के शानडोंग की कोयला खदान में जोरदार धमाका हुआ था। इस दौरान 22 मजदूर फंस थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button