ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
उत्तरप्रदेश

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, महिला अधिवक्ता पर दर्ज FIR का कर रहे थे विरोध

हापुड़। महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में जाम लगा रहे वकीलों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की तरफ से पुरुषों के साथ महिला अधिवक्ता पर भी लाठी चार्ज किया गया।

फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज करने का आरोप

सिपाही से मारपीट के मामले में फर्जी ढंग से महिला अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता विरोध कर रहे थे। इससे पहले सोमवार को मामले में सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर मंगलवार को तहसील चौराहा जाम करने की चेतावनी दी थी।

महिला अधिवक्ता के साथ छेड़खानी का लगाया आरोप

एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला अधिवक्ता के साथ बीच सड़क पर सिपाही ने अभद्रता की। महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद भी पुलिस ने फर्जी ढंग से अधिवक्ता व उनके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इतना ही नहीं शिकायत पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्रता की।

अधिवक्ता व उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमे को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं महिला अधिवक्ता की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए।

अगर अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार को अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ता एकत्र होकर तहसील चौराहा पर जाम लगाएंगे। किसी भी हाल में अधिवक्ताओं के साथ अन्याय व उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button