ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

धोखाधड़ी के मामले में गवाह बनेंगे केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, कोर्ट में हो सकते हैं पेश

पणजी। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक सोमवार को गोवा की एक अदालत में गवाह के रूप में पेश हो सकते हैं। केंद्रीय आयुष मंत्री के एक पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप है, जिसमे श्रीपद नाइक को गवाह के रूप में पेश होना है। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती कुमारी नाइक के समक्ष की जाएगी।

मामले में शिकायतकर्ता मर्विन फर्नांडीस के वकील आयरस रोड्रिग्स ने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक सोमवार को अदालत के सामने पेश हो सकते हैं। दरअसल गोवा सरकार में श्रीपद नाइक के पूर्व कर्मचारी रहे विनोद देसाई पर पिछले साल भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 धोखाधड़ी और बेईमानी के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि विनोद देसाई ने मर्विन फर्नांडिस को नौकरी दिलाने के एवज में 6 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से देसाई ने कथित तौर पर फर्नांडीस से दो लाख रुपये एडवांस भी लिया था।

पैसे देने के बाद भी देसाइ नौकरी दिलाने में नाकाम रहा। फर्नांडिस ने अपने पैसे वापस करने की मांग की, जिसके बाद देसाइ ने एक लाख रुपये का चेक दिया जो बाद में बाउंस हो गया। फर्नांडिस ने 20 सितंबर, 2018 को ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एफआइआर में शामिल पांच गवाहों में से एक नाम केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक का भी था। पिछले महीने पणजी की एक अदालत ने नाइक को गवाह के रूप में पेश होने के लिए समन जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button