ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

दिल्ली मेट्रो के बाद अब मुंबई लोकल में मचा गदर…! आपस में भीड़े दो यात्री, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई। दिल्ली मेट्रो और मुंबई लोकल ट्रेन के डांस और झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहता है। इसी बीच एक बार मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai locan Train Fight) के वायरल हुए एक वीडियो में दो लोगों को आपस में सीट के लिए झगड़ते कैमरे में कैद किया गया है।

मुंबई लोकल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पुरुषों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। लोगों का रहना है कि इनके बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ है। इस दौरान ट्रेन में भारी संख्या में लोग भी मौजूद दिख रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि दो पुरुष आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं तभी आसपास मौजूद लोग वहां आते हैं और बीचबचाव कर इनके बीच हो रहे झगडे़ को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

बता दे कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अभी तक 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को लोग खूब लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दो पुरुषों के बीच में सीट को लेकर मुंबई लोकल में कलेश हो रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘ट्रेन के अंदर जिंदगी को खतरा।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘सबको कुशती लड़नी है।’

Related Articles

Back to top button