ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

कांग्रेस का मतलब लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन, गहलोत सरकार पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए लोगों से आह्वान किया कि अगर वे राज्य में परिदृश्य बदलना चाहते हैं तो सरकार बदलें। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार को घरों को लूटने वाली ‘गृह-लूट’ सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने विधायकों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी है और पैसा दिल्ली में पार्टी के ‘आकाओं’ की जेब भरने के लिए भेजा जाता है। विपक्षी दलों के गठबंधन पर नड्डा ने कहा कि उन्हें जनता की परवाह नहीं है और उन्हें अपना परिवार बचाने की चिंता है इसलिए वे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इकट्ठा हुए हैं।

कांग्रेस का मतलब लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन
जेपी नड्डा ने यहां परिवर्तन यात्रा की शुरुआत पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “यह गहलोत सरकार नहीं है, यह ‘गृह-लूट’ सरकार है, जो घरों को लूटती है। कांग्रेस का मतलब लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन है।” उन्होंने कहा,“भ्रष्टाचार करके वे दिल्ली में अपने आकाओं की जेब भरने का काम करते हैं। उन्हें राजस्थान की शांति और खुशी की परवाह नहीं है, उनकी इच्छा भ्रष्टाचार करना, विधायकों को खुली छूट देना, खुली लूट का प्रावधान करना और यह सुनिश्चित करना है कि यह पैसा दिल्ली में बैठे आकाओं के पास जाए।”

कांग्रेस को सिर्फ राहुल गांधी की ‘रीलॉन्च’ की चिंता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की नहीं बल्कि राहुल गांधी की ‘रीलॉन्च’ की चिंता है। इसी तरह उन्होंने अन्य पार्टियों के नेताओं का भी नाम लिया और कहा कि उन्हें सिर्फ अपना परिवार बचाने की चिंता है। नड्डा ने कहा,“वे कहते हैं कि मोदी को हटाओ क्योंकि वे अपने परिवारों के बारे में चिंतित हैं। हम कहते हैं कि मोदी को आगे बढ़ाओ और देश

Related Articles

Back to top button