ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

आतंकियों के निशाने पर इमरान का पोलियो उन्मूलन अभियान, कार्यकर्ताओं पर हमला, दौ की मौत

पेशावर। पाकिस्‍तान में प्रधानमंत्री इमरान खान का राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान भी आतंकियों के निशाने पर आ गया है। पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa province) में बुधवार को एक पोलियो टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया जिसमें टीम की सुरक्षा कर रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह घटना दीर ज‍िले Dir district in Pakistan में हुई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे। घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया है।

बता दें कि पाकिस्‍तान में पालियो टीमें बीते एक दशक से आतंकियों के निशाने पर हैं। दिसंबर 2012 से पोलियो टीमों पर हुए हमलों में 68 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई जख्‍मी हुए हैं। पाकिस्‍तान में आतंकवाद के कट्टरपंथी आकाओं का मानना है कि पोलियो की खुराक बांझपन की वजह बनती है। कट्टरपंथियों की इन्‍हीं दकियानूसी अफवाहों के कारण पाकिस्‍तान आज भी पोलिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। पाकिस्तान में इस साल पोलियो के 98 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 72 मामले सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा से हैं। वहीं भारत पोलियो मुक्‍त देश घोषित हो चुका है।

रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान में बच्चों को पोलियो ड्रॉप नहीं पिलाए जाने और पोलिया उन्‍मूलन टीम पर हो रहे हमलों के पीठे कहीं न कहीं धार्मिक कट्टरता सामने आ जाती है, जिसका असर धीरे-धीरे दिखता है। यही कारण है कि जब इस साल के खत्म होने में कुछ दिन ही बाकी हैं पाकिस्तान में पोलियो के मामले ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्‍तान दुनिया के उन तीन मुल्‍कों (अफगानिस्‍तान, नाइजीरिया और खुद पाकिस्‍तान) में शामिल है जहां पोलियो की बीमारी अभी भी बनी हुई है।

बीते 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि देश से पोलिया का उन्‍मूलन न हो पाना शर्म की बात है। मैं माताओं से आग्रह करता हूं कि वे हेल्थ वर्करों के पास जाएं और अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाएं। यह आपके बच्चों और मुल्क के भविष्‍य के लिए अहम है। असल में पाकिस्‍तान में स्थितियां धीरे-धीरे अराजक होती जा रही हैं। आतंकवादी संगठनों की फंडिंग पर रोक लगाने को लेकर एफएटीएफ उसे लगातार हिदायतें दे रहा है लेकिन फि‍र भी देश में आतंकी वारदातें थम नहीं रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button