ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने किया उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन, बोले- जिस धर्म में समानता नहीं, वो बीमारी जैसा

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ पूरे देश में विरोध जारी है। भाजपा ने इस बयान पर विपक्षी दलों के I.N.D.I.A अलायंस की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक  खरगे ने इशारों-इशारों में उदय स्टालिन का समर्थन कर दिया है।

जब कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे से सोमवार को उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ विवादित बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है। आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता वह एक बीमारी के समान है।”कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है या यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपको इंसान होने की गरिमा है, मेरे अनुसार वह धर्म नहीं है। प्रियांक खरगे ने कहा, “आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार न करना बीमारी जितना अच्छा है।”

Related Articles

Back to top button