ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

सेना प्रमुख का बड़ा बयान, नियंत्रण रेखा पर किसी भी समय खराब हो सकते हैं हालात

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हालात कभी भी खराब हो सकते हैं और सेना ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनरल रावत ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब अगस्त में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन काफी बढ़ गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने पिछले महीने लोकसभा में बताया भी था कि अगस्त, 2019 से अक्टूबर, 2019 के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की 950 घटनाएं दर्ज की गईं।

सूत्रों का भी कहना है कि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीमें (बैट) लगातार नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिशें कर रही हैं। पाकिस्तान हर तीसरे-चौथे दिन बैट के अभियानों को अंजाम दे रहा है। बैट में सामान्यत: पाकिस्तानी सेना के विशेष बलों के कर्मी और आतंकी शामिल होते हैं। पूर्व में बैट द्वारा भारतीय सैनिकों के शवों को क्षतविक्षत करने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

बताते चलें कि 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद से जनरल रावत ने घाटी में सीमा पार से आतंकवाद से निपटने में आक्रामक नीति अपनाने में अहम भूमिका निभाई है। वह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन पूरी संभावना है कि उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। इस बीच, सुरक्षा बलों के आकलन के मुताबिक घाटी में हालात काफी हद तक नियंत्रण में आ चुके हैं, लेकिन अभी भी सतर्कता काफी जरूरी है ताकि हालात न बिगड़ें। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर की स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रखी जा रही है और सटीक आकलन के बाद ही हर कदम उठाया जा रहा है।

सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जो खुद को ही खत्म करने की ओर आगे बढ़ रहा है। जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति ऐसी है कि वह अपने आप ही अनियंत्रित हो रहा है। उन्होंने कहा था, ‘पाकिस्तान को कंट्रोल में करने की जरूरत ही नहीं है। वह खुद ही डीकंट्रोल हो रहा है और शायद हमें कोई कार्रवाई करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वह खुद को खत्म करने के रास्ते पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button