ब्रेकिंग
खंडवा के हरसूद में चरवाहों और पारदी समाज के बीच खूनी संघर्ष: 24 भेड़ों की मौत, 3 लोग घायल इंदौर में रक्षाबंधन पर बसों की मनमानी पर परिवहन विभाग का शिकंजा: ₹1.24 लाख जुर्माना वसूला, 2 बसें जब... ओंकारेश्वर एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का भूमिपूजन: CM डॉ. मोहन यादव ने किया शिलान्यास, बंशी पहाड़प... पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए पहली बार बनी नीति, 6 माह से शासन की मंजूरी का इंतजार टीकमगढ़ में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर: कई मार्ग बंद, बानसुजारा बांध के खोले गए 3 गेट; प्... इंदौर में मामूली विवाद के बाद चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या, पत्नी घायल; आरोपी युवक-युवती की तलाश म... जस्टिस संदीप मेहता के आरोपों पर CJI ने लिया संज्ञान; बोले- 'महज आरोप अंतिम फैसला नहीं, दोनों पक्षों ... ठाणे के सरकारी आश्रम स्कूल में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़: कुक का सहायक गणपत गवली गिरफ्तार, जां... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड विवाद में घसीटा गया नाम: सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वायरल पोस्ट को बताया प...
मध्यप्रदेश

महिला आरक्षण बिल पर नहीं थम रही सियासत, अपनी ही पार्टी के विरोध में पूर्व सीएम कर रही इस प्रावधान की मांग

भोपाल। राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद अब इस मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत थम नहीं रही है। बिल के विरोध में एक्टिव पूर्व सीएम उमा भारती एक बड़ा बयान सामने आया है। बगावती सुर में उमा भारती ने कहा कि प्रदेशभर के पिछड़ा वर्ग के नेताओं को जुटाकर अपनी ही पार्टी का विरोध कर रही हैं। 23 सितंबर को उमा ने पिछड़े वर्ग के नेताओं की बैठक बुलाई है। बिल में पिछड़ा वर्ग और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग प्रावधान की मांग कर रही हैं।

उमा भारती ने भोपाल स्थित अपने निवास पर प्रसेवार्ता कर बताया कि देवेगौड़ा जी के समय महिला आरक्षण का बिल पेश किया गया था। उस समय मैंने कहा था कि एससी-एसटी की महिलाओं का भी प्रावधान किया जाए, जिसके बाद बिल रुक गया था। मैंने सुझाव दिया था कि मंडल कमीशन के आधार पर आरक्षण मिले। उन्होंने कहा, मैंने पार्टी के हर मंच पर ये मुद्दा उठाया है, जिस पर अटल और आडवाणी जी का भी समर्थन मिला है। जब ये खबर पक्की हुई कि आज महिला आरक्षण बिल पेश होगा तो मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर ओबीसी आरक्षण की बात कही थी। मैंने पीएम को लिखा था कि अगर आज ये प्रावधान नहीं हुआ तो मैं खुले आम इसका विरोध करूंगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मौके आए हैं, जब उमा भारती की नाराजगी खुलकर सामने आई है। पिछली बार उनकी नाराजगी तब सामने आई, जब बीजेपी ने उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के लिए न्योता नहीं भेजा था। उन्होंने कहा था कि अगर आप (बीजेपी) उन नेताओं के वजूद को पीछे धकेल देंगे, जिनके दम पर पार्टी का वजूद खड़ा है, तो आप एक दिन खुद खत्म हो जाएंगे। साथ ही कहा था कि अगर अब मुझे न्योता मिला, तो भी इस यात्रा में नहीं जाऊंगी।

Related Articles

Back to top button