ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
दिल्ली/NCR

एक देश एक चुनाव पर राजनीतिक दल दे सकेंगे अपने सुझाव, समिति की बैठक में हुए बड़े फैसले

नई दिल्ली। एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में बनी समिति की शनिवार को दिल्ली में पहली बैठक हुई। समिति की सभी सदस्यों ने इसमें सभी राजनीतिक दलों और हितधारकों से चर्चा करने और सुझाव लेने का फैसला लिया है।

ये हुए बैठक में शामिल

नई दिल्ली के जोधपुर हास्टल में हुई एक देश एक चुनाव को लेकर हुई बैठक में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में हुई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गुलाम नबी आजाद सहित सभी सदस्य भी शामिल हुए।

इन मुद्दों पर बैठक में हुई चर्चा

एक देश एक चुनाव को लेकर बनाई गई समिति की बैठक में सभी दलों से इसको लेकर राय लेने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही देश का कोई भी दल इसको लेकर अपनी राय देना चाहता है तो उसे अपने सुझाव देने की अनुमति भी प्रदान की जाए।

एक देश एक चुनाव के लिए समिति किस तरह काम-काज को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। एक साथ चुनाव कराने के लिए सभी लोगों को सहमत करने के लिए उठे कई मुद्दों पर बात हुई। सभी मद्दों को तय कर उन पर काम शुरू होगा।

परिस्थितियों से निपटने पर की गई चर्चा

समिति ने इस मुद्दे पर भी चर्चा की कि एक साथ वोटिंग में क्या-क्या स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही कहीं आए अविश्वास प्रस्ताव पर स्थिति क्या रहेगी।

Related Articles

Back to top button