ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

उज्जैन की घटना पर गृहमंत्री का मौन निर्दयता, रणदीप सुरजेवाला ने नरोत्तम मिश्रा को घेरा

सागर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुंची। यहां मप्र कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था और आतंक फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका। किसी भी व्यक्ति को यदि भाजपा सरकार ने प्रताड़ित किया तो कांग्रेस की सरकार आने पर पहली ही कैबीनेट बैठक में फैसला कर इन नेताओं को जेल भेजने का काम करेंगे।

उज्जैन घटना ने प्रदेश सरकार की कलई खोल दी

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भगवान महाकाल के लोक उज्जैन में 12 साल की अबोध बालिका के साथ दरिंदगी और दुष्कृत्य की घटना ने महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की कलई खोल दी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का मौन उनकी निर्दयता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के राज में महिला अपराध चरम पर हैं। सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग कमीशन और भ्रष्टाचार के कारोबार में लगे हुए। पोषण आहार में घोटाला, स्कूल ड्रेस घोटाला, व्यापम और पटवारी परीक्षा घोटाला फसलों का सही दाम नहीं मिलने से कर्ज में डूबकर मौत को गले लगाता किसान इस बात की जीते जागते प्रमाण है।

60 वर्ष के दूल्हे को भी दहेज में 50 एकड़ जमीन

उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र देश में सबसे निराला है, यहां 60 वर्ष के दूल्हे को भी दहेज में 50 एकड़ जमीन दान में दी जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश ओबीसी समाज सभा के पदाधिकारी मुझे भोपाल में मिले थे, वह सुरखी क्षेत्र के मानसिंह पटेल के लापता होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं। मुझे बताया गया है कि पिछले सप्ताह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।

सरकार बनने पर सबका हिसाब होगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि ऐसा डंडा साथ में रखो और इसमें ही झंडा लगाओ। डरने की जरूरत नहीं है। जब डंडे की जरूरत समझ में आय तो इसका उपयोग करने से नहीं चूकना। यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबका हिसाब होगा। मैं डंडे में तेल पिला कर साथ में लाया हूं और आप सब के पास भी डंडे है। इसीलिए अब किसी मंत्री से डरने की जरूरत नहीं है। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा आनंद अहिरवार, विधायक हर्ष यादव, तरवर सिंह लोधी ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button