ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
दिल्ली/NCR

पीएम मोदी का तेलंगाना दौरा आज, परियोजनाओं का शिलान्यास कर जनसभा को करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने में ज्यादा देर नहीं है। तैयारियां पूरी हो चुकी है। इन चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। बीजेपी के सामने पहली बार इतने बड़े लेवल पर एकजुट विपक्ष की चुनौती होगी। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों का I.N.D.I.A जीत की हुंकार भर रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव विपक्षी एकता का टेस्‍ट भी हैं।

आज पीएम मोदी सीएम केसीआर के राज्य तेलंगाना में जाने वाले हैं। इस दौरान 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम दोपहर लगभग सवा दो बजे महबूबनगर जिले में पहुंचेंगे, जहां वह सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद-रायचूर-हैदराबाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री 500 करोड़ की लागत से निर्मित 37 किमी लंबी जैकलेयर-कृष्णा नई रेलवे लाइन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

तेलंगाना दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस के साथ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक चुके हैं। साथ ही कांग्रेस को लेकर भी उनका भरोसा खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों वंशवादी पार्टियां हैं, जिनका जनता की सेवा करने का लक्ष्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button