ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मनोरंजन

बदला जाएगा कंगना रनोट की फिल्म ‘तेजस’ का नाम? टीजर की रिलीज डेट हुई अनाउंस

इंदौर।  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं, अब जल्द ही कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना का दमदार रोल देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में कंगना एयरफोर्स पायलट के किरदार में होंगी। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। अब फैंस को इस फिल्म के टीजर रिलीज का इंतजार है। तेजस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा ने किया है। कंगना तेजस गिल का रोल करती नजर आएंगी।

कंगना का फैंस को स्पेशल मैसेज

वहीं, अब कंगना रनोट ने ‘तेजस’ के टीजर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई है कि फैंस ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। फिल्म से सामने आया कंगना का फर्स्ट लुक भी फैंस को काफी पसंद आया है। ‘तेजस’ का टीजर नेशनल हॉलिडे गांधी जयंती पर रिलीज किया जाएगा। कंगना ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, फैंस ने डिमांड की है कि तेजस का नाम बदलकर उरी 2 कर दिया जाए। बता दें कि तेजस फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ‘तेजस’ फिल्म की टक्कर गणपत, टाइगर नागेश्वर राव, और यारियां 2 से होगी।

वायु सेना पर आधारित है फिल्म

‘तेजस’ फिल्म से दर्शकों के सामने वायुसेना के पायलट के सामने आने वाली चुनौतियों को पेश किया जाएगा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे वायुसेना देश की रक्षा जमकर मेहनत करती है। कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 की बात करें, तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म से कंगना के बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक सामने आए हैं। कंगना के आउटफिट पर ट्रेडिशनल अंदाज में बारीकी से काम किया गया है। एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल के जरिए ‘चंद्रमुखी 2’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बताया है।

Related Articles

Back to top button