ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
खेल

इन को हारने की आदत हो गई है पाकिस्तान टीम पर आग बबूला हुए रमीज राजा

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 के वार्मअप मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान गेंदबाजों को जमकर धोया। 345 रन के विशाल टारगेट को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। जिसके बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने भी टीम को खरी-खोटी सुनाई है।

टीम को हारने की आदत हो गई है

रमीज राजा ने कहा कि मैं जानता हूं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच था, लेकिन जीत तो जीत होती है। जीतने की आदत बन जाती है। मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान को हारने की आदत बन गई है। एशिया कप 2023 में भी टीम को हार मिली। अब दोबारा उन्हें हार मिली है।

टीम को बनाने होंगे 400 रन

पूर्व कप्तान ने कहा कि भारत में अगर आपको इसी तरह की पिच मिली तो 400 या उससे अधिक रन बनाने होंगे। पाकिस्तान की गेंदबाजी में चमक नजर नहीं आ रही है। टीम अपने तरीके और योजना में बदलाव करना होगा। पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी में शुरू के 10 से 15 ओवर में डिफेंसिव खेलकी है। उसके बाद अटैक करना शुरू करती है। इसमें बदलाव करने की जरूरत है।

तलाशना होगा जीत का रास्ता

एशिया कप में पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ 228 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद श्रीलंका से हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। विश्व कप 2023 के पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने करारी शिकस्त दी।

विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम, शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी।

Related Articles

Back to top button