ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
खेल

ICC ने सचिन तेंदुलकर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी उनके आने से ही शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप

नई दिल्ली।  सचिन तेंदुलकर को ICC ने वनडे विश्व कप के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। उन्हें विश्व कप का ग्लोबल एंबेसडर बनाया गया है। सचिन 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी लेकर जाएंगे। इसके बाद विश्व कप आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम पिछले बार की फाइनलिस्ट हैं।

सचिन तेंदुलकर ने ग्लोबल एंबेसडर नामित होने पर कहा कि 1987 में बॉल बॉय से लेकर 6 बार देश का प्रतिनिधित्व करना। विश्व कप का मेरे दिल में खास स्थान रहा है। 2011 का वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सबसे गौरवपूर्ण पल रहा। भारत में हो रहे विश्व कप में इतनी सारी टीमें और खिलाड़ी मजबूती से लड़ने वाले हैं। मैं इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह एडिशन छोटो बच्चों को खेलों में आने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरणा देगा।

इन पूर्व खिलाड़ियों को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

आईसीसी ने विवियन रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, ऑएन मॉर्गन, एरोन फिंच, मुथैया मुरलीधन, रॉस टेलर, सुरेश रैना, मिताली राज और मोहम्मद हफीज को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button