ब्रेकिंग
नोएडा-ग्रेनो को मिलेंगी 10 मिनी बसें, इन रूटों पर दौड़ेंगी, 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा बड़ा झटका! अटक गई प्रभास की बड़ी फिल्म, ये 2 खिलाड़ी बिगाड़ रहे खेल! धर्मस्थल एक पूजा स्थल, राजनीति नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या है पूरा केस? पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी वैष्णो देवी में अभी भी नहीं सुधरे हालात, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश, यात्रा की प्लानिंग से पहल... खुल गया पुजारी की हत्या का राज, शादीशुदा महिला से बनाए थे संबंध… उसी के पति ने कर डाला काम तमाम बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता… प्राइवेट पार्ट पर ग... पर्दे के पीछे कांग्रेस-BJP दोस्त, केजरीवाल को हराने के लिए रची थी साजिश… आतिशी का दावा धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान रूद्रप्रयाग: कार पर टूटकर गिरा पहाड़, दबकर दो की मौत, केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद
मध्यप्रदेश

वर्षा का सिलसिला थमा, उत्तरी हवाएं चलने से बढ़ा गुलाबी ठंड का एहसास

भोपाल। बरसात का सीजन बीत चुका है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वर्षा का सिलसिला थम गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों से मानसून जा चुका है। दो दिन में पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। उधर वातावरण से नमी कम होने के कारण आसमान साफ होने लगा है। इस वजह से दिन में धूप में तल्खी महसूस होने लगी है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी होने से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ गया है।

प्रदेश के आसपास कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के असर के कारण रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में हल्की वर्षा हो रही थी। कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम बंगाल के आसपास पहुंच गया है। इस वजह से अब नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। जिसके चलते वर्षा का दौर भी थम गया है।

दिन में चुभ रही धूप

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल छंट गए हैं। आसमान साफ होते ही धूप निकलने लगी है। दिन का तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने से धूप में कुछ तल्खी महसूस होती है। उधर हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार-बुधवार को रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शुक्ला के मुताबिक दो दिन में पूरे प्रदेश से मानसून के वापस जाने की भी संभावना दिख रही है।

Related Articles

Back to top button