ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

न दस्तावेज और न ही बायोमीट्रिक, इस बार ऐप के जरिए होगी NPR के लिए जनगणना: जावड़ेकर

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2020 तक राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर होगी। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जावड़ेकर ने बताया कि देश में 16वीं जनगणना होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्व-घोषणा है, इसके लिए कोई दस्तावेज, बायोमीट्रिक व अन्य की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के अपडेशन के लिए मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि NPR के जरिए पता चल पाएगा कि सरकार की हर योजना का सही उपयोग हो रहा है या नहीं। जावड़ेकर ने कहा कि जनगणना में किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी जो भी भारत में रहता है, उसकी गणना होगी, इसके लिए एक विशेष ऐप तैयार किया गया है।

अटल टनल का काम 80% तक पूरा
जावड़ेकर ने बताया कि अटल टनल मनाली से लेह तक बनाने की योजना 2005 में शुरू हुई थी। इसका 80% काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चिन्हित क्षेत्रों में 5 वर्षों की अवधि के लिए 6000 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ अटल भुज योजना (ATAL JAL) को मंजूरी दी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने के लिए 8500 करोड़ रुपए के कोष को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button