ब्रेकिंग
सेना का इको-फ्रेंडली मिशन: युद्ध के मैदान से पहले पर्यावरण की जंग! भारतीय सेना के बेड़े में 113 ई-बस... PCB को दोहरा झटका! भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार, त्रिकोणीय सीरीज ... दिवाली पर 'थामा' का धमाका! आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की एडवांस बुकिंग में मची जबरदस्त धूम, पहले ही द... गाजा सीजफायर पर संकट: हमास की 'यह शर्त' बनी बड़ी रुकावट, क्या फिर टूट जाएगा शांति का सपना? रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: महंगाई के बावजूद धनतेरस पर ₹50,000 करोड़ के पार जाएगा सोना-चांदी का कारोबार सोने पर सुहागा! जियो फाइनेंस के 'गोल्ड 24K डेज' में 2% अतिरिक्त सोना और लकी ड्रॉ, ऑफर सीमित समय के ल... धनतेरस का महाभोग: धन के देवता कुबेर को चढ़ाएं यह खास मिठाई, बरसने लगेगा अपार धन! दिवाली ग्लो टिप्स: सुपर्णा त्रिखा का अचूक घरेलू उपचार, जिससे आपका चेहरा तुरंत चमक उठेगा वोटर लिस्ट में 'सफाई अभियान': महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले हटेंगे हज़ारों डुप्लीकेट नाम, चुनाव आयोग... सिद्धारमैया का कड़ा संदेश: RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, निय...
मध्यप्रदेश

तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार, रात में बढ़ा ठंड का एहसास

भोपाल। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। वातावरण में नमी कम होने से आसमान लगभग साफ है। इस वजह से दिन के समय धूप में तल्खी बरकरार है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने से ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में एक प्रति चक्रवात के बने रहने से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से तापमान में घट-बढ़ हो रही है। उधर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय हो गया है। यह मौसम प्रणाली शनिवार रात से उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि अब दिन छोटे होने लगे हैं। इस वजह से रात में गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। वातावरण में नमी कम रहने के कारण बादल भी नहीं हैं। आसमान साफ रहने के कारण धूप में कुछ चुभन महसूस हो रही है। साथ ही दिन का तापमान कुछ बढ़ा हुआ है। शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। इससे रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

ऐसा है भोपाल का मौसम

उधर, राजधानी भोपाल में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शनिवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है।

Related Articles

Back to top button