ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

गुजरात में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिरा, 1 की मौत, तीन लोगों के दबे होने की आशंका

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अभी तक घटनास्थल से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दावा यह भी किया जा रहा है कि मलबे में तीन लोग दबे हो सकते हैं। बताया जाता है कि बनासकांठा जिले के पालनपुर में आरटीओ सर्किल पर इस ब्रिज का निर्माणकार्य चल रहा था। इसी दौरान सबसे अधिक ऊंचाई वाली जगह पर रखी एक गटर टूट गई। इससे पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़ा एक रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आ गई। जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में टीमें मौके पर रवाना की गईं। जिला प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं।  इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सूबे की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा (Congress Leader Amit Chavda) ने गुजरात सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पालनपुर आरटीओ सर्कल के पास ओवरब्रिज भरभराकर ध्वस्त हो गया। इसके मलबे में एक रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। यह पुल नहीं वरन भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। अब फिर से अधिकारी बदले जाएंगे, क्या ऐसा किया जाएगा? अभी पिछले महीने ही गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल भरभरा कर गिर गया था। इससे ट्रक समेत कई वाहन नदी में गिर गए थे। घटना में 10 लोग भी पानी में गिरे जिनको समय रहते बचा लिया गया। यह पुल 40 साल पहले ही बना था।

Related Articles

Back to top button