ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
देश

यूपी में आठ युवकों ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाकर मारा, फोरेंसिक टीम जांच जुटी

यूपी के अमेठी में एक नाबालिग लड़की को उसी के घर में जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर साक्ष्य की तलाश करती दिखी। घटना बुधवार की बताई जा रही है। कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार शुक्ल बुधवार की शाम छह बजे घर के बगल स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में गए थे। इसी दौरान उनका भतीजा रजत कुमार ने बैंक पहुंचकर घर में आग लगने की बात कही। जब वह मकान की छत पर गया, तो देखा उसकी 16 वर्षीय पुत्री शिवी आग की लपटों के चपेट में है।

पिता पहुंचा तो भागते दिखे आरोपी

पीड़ित पिता की मानें तो उसी दौरान उसे छत से कूदकर दक्षिण गांव स्थित पूरे लोहांगी निवासी फैजान व गुफरान, कस्बा निवासी प्रिंस पाल व जावेद अहमद तथा कटरा निवासी राम बहादुर यादव व तीन अज्ञात युवक भागते दिखे। किसी तरह आग बुझाकर इलाज के लिए बेटी को सीएचसी पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता का आरोप- बेटी को जलाकर मार डाला

पिता का आरोप है कि छत से कूदकर भाग रहे युवकों ने ही बेटी को जलाकर मार डाला है। पीड़ित पिता अपराधियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, थानाध्यक्ष इन्हौना कंचन सिंह, जामो विवेक कुमार, कमरौली अभिनेष, क्राइम ब्रांच प्रभारी उमेश मिश्र भी पहुंचे। काफी समय समझाने के बाद पीड़ित शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुआ। घटनास्थल का एएसपी हरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस से जानकारी हासिल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button