ब्रेकिंग
Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं... Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव...
मध्यप्रदेश

हरियाणा के डाक्टर को ले आई भोपाल पुलिस, अपहरण को लेकर स्वजन थाने पहुंचे

जट्टारी (अलीगढ़)/भोपाल : हरियाणा के एक डाक्टर को टप्पल क्षेत्र में जेवर बार्डर स्थित क्लीनिक से शनिवार रात भोपाल पुलिस उठा ले गई। डाक्टर के गायब होने पर शोर अपहरण का मच गया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। जांच में जब पता चला कि भोपाल पुलिस ले गई है तब राहत की सांस ली। यह भी पता चला कि भोपाल में पंजीकृत मानव तस्करी के मामले में डाक्टर को पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

होडल के पलवल क्षेत्र के गांव बनेचारी निवासी डा. अशोक कुमार जेवर बार्डर पर हामिदपुर के पास एक साल की क्लीनिक चला रहे हैं। शनिवार रात 11 बजे एक महिला और दो पुरुष मरीज बनकर आए, वे उसे साथ ले गए। उस समय क्लीनिक पर कर्मचारी श्याम था। डाक्टर के स्वजन को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पहले तो परिचितों से वह आसपास के जिलों में पुलिस से जानकारी कराई, जब कोई सुराग नहीं लगा तो रविवार को टप्पल पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कार का नंबर पता किया। उस नंबर के आधार पर पुलिस भोपाल पुलिस तक पहुंची। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि भोपाल के शहरी कोतवाली में 21 अक्टूबर को चार बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। गांधी नगर रोड के ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले आदिवासी परिवारों के एक से आठ साल के चार बच्चे गायब हैं। 34 से 40 साल की महिला द्वारा उन्हें ले जाने की बात कही गई है। जांच के आधार पर पुलिस मानव तस्करों तक पहुंची। इसके बाद ही डाक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में डाक्टर की पत्नी समुद्री ने थाने में तहरीर भी दी। जिसमें कहा है कि डाक्टर को ले जाने वाले लोग क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए। क्लीनिक के लोगों ने उनके फोटो और वीडियो भी बनाए हैं।

इनका कहना है

डाक्टर के अपहरण की सूचना स्वजन से मिली थी। जब जांच की गई तो पला चला कि भोपाल पुलिस ले गई है। भोपाल में बच्चों के अपहरण व मानव तस्करी की घटना हुई है। उसी मामले में डाक्टर को पुलिस ले गई है।

– पलाश बंसल, एसपी देहात

Related Articles

Back to top button