ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

सरकार ने जिसे जान से नहीं मारा उसे जेल में डाला: प्रियंका

लखनऊ: कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस के मौके पर  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई।इस दौरान प्रियंका ने कहा कि अगर संविधान पर हमला होता है तो हम उसका विरोध करेंगे।

सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए लागु करके सरकार लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर रही है। जब लोग इसके खिलाफ प्रर्दशन करते हैं तो सरकार उनपर गोली चलवा देती है। जिन लोगों को जान से नहीं मारा जाता उन्हें  जेल में डाल दिया जाता है।

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। जहां उनका पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अनुराधा मिश्रा मोना ने अमौसी हवाई अड्डे पर श्रीमती वाड्रा का स्वागत किया। हवाई अड्डे से श्रीमती वाड्रा अपनी रिश्तेदार और पार्टी की वरिष्ठ नेता शीला कौल के आवास के लिये रवाना हो गयी जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी।

श्रीमती वाड्रा ने लखनऊ पहुंचने ही ट्वीट कर राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होने लिखा ‘‘ भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं, लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये। ”

पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्रीमती वाड्रा शनिवार को पाटर्ी के प्रदेश कार्यालय में सुबह सवा 11 बजे कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बाद में वह पाटर्ी की प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्यों संग बैठक करेंगी। कांग्रेस महासचिव शाम चार बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी ।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के इरादे से श्रीमती वाड्रा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के साथ साथ कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर समय समय पर राज्य की योगी सरकार को घेरती आयी है। पिछले दिनो सीएए को लेकर बिजनौर में भडकी हिंसा के बाद श्रीमती वाड्रा हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने गयी थी जबकि बाद में उन्होने अपने भाई और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मेरठ पहुंचने का प्रयास किया हालांकि उन्हें बाहर से ही लौटा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button