ब्रेकिंग
Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा... दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहे ...
मध्यप्रदेश

विदेशों में कम आपूर्ति से खाद्य तेल बाजार में चिंता, सोया तेल में लंबी मंदी नहीं

इंदौर। ब्राजील में सूखे के साथ-साथ डालर में गिरावट से सीबीओटी सोयाबीन में तेजी देखने को मिली है। सीबीओटी सोयाबीन इस सप्ताह 2.61 फीसद बढ़कर बंद हुआ, जबकि सोयामील इस सप्ताह 1.85 फीसदी बढ़ा। अर्जेंटीना में टाइट सप्लाई के कारण सोयामील में तेजी देखने को मिल रही है। इसके विपरीत सोया तेल का वायदा भाव इस सप्ताह 4.88 फीसद गिर गया। डॉलर इंडेक्स छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे अमेरिकी सोयाबीन आयातकों के लिए अधिक आकर्षक हो गया।

ब्राज़ील में सोयाबीन भयंकर सूखे की मार झेल रहा है जबकि अर्जेंटीना में सोयाबीन की कमी बनी हुई है। चीन और अन्य देशों ने अपनी मांग पूरी करने के लिए अमेरिका का सहारा लिया। ब्राज़ील में अगले 10 दिनों में और अधिक शुष्क और गर्म मौसम का अनुमान है। इस सप्ताह सीबीओटी सोया तेल में कमजोरी के बावजूद अर्जेंटीना सोया तेल एफओबी इस सप्ताह 15-20 डॉलर ऊंचे पर बंद हुआ। कम आपूर्ति की चिंता के कारण सोया तेल बेसिस में सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप एफओबी दरों ने सीबीओटी सोया तेल की गिरावट को नजरअंदाज कर दिया है। इसका प्रभाव भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। कमजोर ग्राहकी के बावजूद कीमतों में ज्यादा मंदी की स्थिति नहीं बन पा रही है। इंदौर सोया तेल 910-915 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 4800-4900, सरसों निमाड़ी 6500-6700, राइड़ा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1525-1550, मुंबई मूंगफली तेल 1550, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 910-915, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 860-865, इंदौर पाम 883-885, मुंबई सोया रिफाइंड 905-910, मुंबई पाम तेल 815-820, राजकोट तेलिया 2420, गुजरात लूज 1525, कपास्या तेल इंदौर 840 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन खरीदी भाव – सोयाबीन प्रकाश 5120, केएन एग्री 5050, लाभांशी 5050, लिविंग फूडस 5085, सांवरिया 5050, आरएच सिहोनी 5100, लक्ष्मी 5100, रामा 5050, विप्पी 5050, बैतूल सतना 5140, अडानी नीमच 5150, अडानी विदिशा 5075, बंसल 5075, एमएस पचोर 5025, एमएस पीथमपुर 5025, अंबिका जावरा 5075, अमृत 5100, स्नेहिल 5060, सूर्या 5075, गुजरात अंबिका 5075, श्रीमहेश ऑयल 5100 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2075, बुरहानपुर 2075, अकोला 2900 रुपये।

Related Articles

Back to top button