ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

मांधवानी को देखकर फफक कर रो पड़ी 80 वर्षीय वृद्धा, भरे गले से कहा अब हो सकेगा इस क्षेत्र का विकास

इंदौर: इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी मंगलवार को जब जनसंपर्क करते हुए सिंधी कॉलोनी पुल के समीप से एक घर पर पहुंचे तो वहां अलग भावनात्मक दृश्य बन गया। इस स्थान पर पहुंचने पर मांधवानी का घर-घर में स्वागत हो रहा था। इस स्वागत के बीच में गणपत नामक व्यक्ति के घर पर जब कांग्रेस प्रत्याशी पहुंचे तो गणपत की 80 वर्षीय मां कांग्रेस प्रत्याशी को देखकर रो पड़ी।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देते हुए उनकी जीत की कामना की। इसके साथ ही कहा कि अब जब तुम जीत जाओगे तभी इस क्षेत्र का विकास हो सकेगा। अभी तो इस क्षेत्र में कोई विकास की बात भी नहीं करता है।

कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा आज बैराठी कॉलोनी के गुरुद्वारे में जाकर माथा टेकने और सत्संग में भाग लेकर अपने जनसंपर्क की शुरुआत की गई। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी ने खातीवाला टैंक, बैराठी कॉलोनी, वीर सावरकर नगर, बापू नगर, सिंधु नगर और सिंधी कॉलोनी मेनरोड पर जनसंपर्क किया। इसके साथ ही उन्होंने सिंधी कॉलोनी चौराहे पर वार्ड क्रमांक 65 के अपने कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

Related Articles

Back to top button