ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
धार्मिक

दिवाली पर स्थापित करें मां लक्ष्मी की इस तरह की मूर्ति, खिंचा चला आएगा पैसा

इंदौर। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। माना जाता है कि घर में देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए पूजा स्थान पर उनकी तस्वीर या मूर्ति स्थापित की जाती है। जल्द ही पांच दिवसीय त्योहार दिवाली मनाया जाने वाला है। इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन होती है और समापन भाई दूज के दिन होता है। दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर, उनकी विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

घर में वास करेंगी मां लक्ष्मी

माना जाता है कि दिवाली के दिन घरों में देवी लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी भी उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई और सदाचार होता है। जहां पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी इन लोगों की भक्ति स्वीकार करती हैं और धन, वैभव और प्रसिद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

इस तरह की तस्वीर लगाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ फल पाने के लिए कमल के फूल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। जिसमें मां के साथ कलश से सोने के सिक्के बरसते दिखाई दे रहे हों। इससे व्यक्ति के घर में समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

दिशाओं का रखें ध्यान

कहा जाता है कि मां लक्ष्मी स्वभाव से चंचल हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान तक भ्रमण करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे, तो उल्लू पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर बिल्कुल भी न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति के लिए कुछ दिशाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। देवी लक्ष्मी की तस्वीर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button