ब्रेकिंग
Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की... Jabalpur Water Tank Scam: जल जीवन मिशन की खुली पोल; 3 करोड़ की टंकी पहली बार भरते ही हुई छलनी, ग्राम...
मध्यप्रदेश

रेस्टोरेंट संचालक पर हमले का आरोपित हिस्ट्रीशीटर जग्गू गिरफ्तार, जेल भेजा

रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के डोंगरे नगर में रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला करने व उसके भाई, भानेज के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर 22 वर्षीय विकास उर्फ जग्गू पुत्र हेमराज मेघवाल निवासी हिम्मतनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान व गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

यह है मामला

रतलाम पुलिस के अनुसार पांच नवंबर की रात प्रफुल्ल पंवार निवासी डोंगरे नगर क्षेत्र स्थित अपने रेस्टोरेंट पर बैठे थे। आरोपित विकास उर्फ जग्गू व उसके दो अन्य साथी सिगरेट लेने रेस्टोरेंट पर गए थे। आरोपितों ने सिगरेट ली तो दुकानदार ने रुपये मांगे। इस पर एक आरोपित कहने लगा कि रुपये दे दिए हैं।

संचालक पर किया हमला

प्रफुल्ल ने रुपये नहीं देने की बात कहते हुए दोबारा रुपये मांगे तो आरोपित गाली-गलौच करने लगे। इसी बीच शोर सुनकर प्रफुल्ल का छोटा भाई संजय व भांजा अनमोल रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो आरोपित वहां से चले गए थे ।कुछ देर बाद विकास व अन्य साथियों ने बाइकों से रेस्टोरेंट पर पहुंचकर रेस्टोरेंट संचालक प्रफुल्ल पर लोहे की चेन, बेल्ट, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया था।

स्‍वजनों ने भी मारपीट

घायल होकर प्रफुल्ल नीचे गिर गया तो भी आरोपित उसे मारते रहे थे। भाई संजय व भांजा अनमोल बीच-बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने विकास व उसके साथियों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 307, 147, 148, 149, 506 के तहत बलवा व जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपित व साथियों का आपराधिक रिकार्ड

रेस्टोरेंट संचालक, उसके भाई व भांजे के साथ की गई मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। इधर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी।इसी बीच पुलिस के अनुसार सोमवार रात सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपित विकास उर्फ जग्गू मोहनगर क्षेत्र में कामर्स कालेज के पास है।

टीम देखकर भागा

टीम पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा और गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर में चोट आई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटैज से उसके साथियों में सौरभ वर्मा, दर्पण राठौड़, हर्ष सोनी व एक अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपित जग्गू को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उस पर मारपीट, धमकाने सहित अन्य मामलों के पांच जबकि सौरभ वर्मा पर 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button