ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
उत्तरप्रदेश

हाथ जोड़ता रहा पुलिसकर्मी… दबंगों ने पीट-पीट कर निकाला नाक-मुंह से खून, VIDEO वायरल

कासगंज: यूपी के कासगंज में पुलिसकर्मियों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों के यहां पहुंचे थे, लेकिन वहां दबंगों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

क्या है मामला? 
बता दें कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का वीडियो कासगंज जिले के कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता का गांव का है। 5 नवंबर को सूचना पर डायल 112 की 1146 नंबर गाड़ी पहुंची तो वहां पहले से मौजूद हेमसिंह जाटव और उसके अन्य साथियों ने पुलिस की गाड़ी में घुसकर जमकर मारपीट की। उन्होंने पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस से मारपीट करते हुए उनकी वर्दी भी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उनका खून बहता देखकर भी दबंगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

‘पुलिस 10 हजार रुपये लेने आती है…’
वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस के मुंह पर कभी पंच से तो कभी हाथ और कोहनी से लगातार मार रहा है, जिससे पुलिसकर्मी के मुंह और नाक से खून निकलने लगता है। पिटाई करते हुए दबंगों का आरोप है कि गांव में आये सर्कस वालों से पुलिस 10 हजार रुपये लेने आती है। पुलिस को पीटते हुए आरोपी पुलिस पर ही एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें फंसाने की धमकी भी देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

क्या कहती है पुलिस? 
इस बारे में 112 पर तैनात पीड़ित हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें कादरगंज पुख्ता गांव की ये सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग सर्कस दिखाने आये है, जिसमें लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तो हेमसिंह जाटव और उसके अन्य तीन साथियों ने पुलिस की गाड़ी में घुसकर मारपीट की और गाड़ी का शीशा तोड़कर वर्दी भी फाड़ दी। वही पीड़ित हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र ने मारपीट करने वाले आरोपी हेमसिंह जाटव और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हेमसिंह सहित अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 332,353,323,504,506,427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button