ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

अब नहीं कर सकेंगे अजनबियों से लाइव चैटिंग, 14 साल बाद बंद हुई यह पोपुलर ऐप, जानें वजह

पोपुलर लाइव वीडियो चैट की सुविधा देने वाली साइट Omegle ने 14 साल बाद अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन अब्यूज की शिकायत मिलने के बाद Omegle ने अपनी सर्विस बंद करने का निर्णय लिया है।

कंपनी का बयान 
कंपनी के संस्थापक लीफ के ब्रूक्स ने अपने बयान में कहा कि, ‘वेबसाइट का ऑपरेशन अब आर्थिक या मनोवैज्ञानिक रूप से टिकाऊ नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने सकारात्मक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया।’ कंपनी ने प्लेटफॉर्म को बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया जब दुनियाभर के रेगुलेटर इसकी जांच में जुटे हुए थे। इसके अलावा, Omegle पर आरोप लगा था कि वेबसाइट पर कम उम्र के बच्चे अजनबियों से बात करने के लिए खुद को बड़ों के रूप में पेश कर रहे थे।

भारत में 23 लाख डेली एक्टिव यूजर्स
बता दें कि, कंपनी 14 साल से यूजर्स को लाइव वीडियो/टेक्स्ट चैट करने की सर्विस दे रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में ओमेगल के 2.3 करोड़ से भी अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, केवल भारत में करीब 23 लाख डेली एक्टिव यूजर्स हैं। कोरोना महामारी के समय Omegle के यूजर्स काफी बढ़े थे। इस प्लेटफॉर्म पर टीनएजर्स से लेकर एडल्ट्स तक सभी ऐज ग्रुप के यूजर्स जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button