ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
धार्मिक

आज का राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

वृष घर में विवाद की स्‍थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।

मिथुन मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

कर्क घर-बाहर तनाव व अशांति रह सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भाइयों से मतभेद हो सकता है। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

सिंह लेन-देन में सावधानी रखें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों में न पड़ें। कार्य की बेहतरी के साथ उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या नेत्र पीड़ा हो सकती है। धनागम चारों तरफ से होगा। अतिथि आएंगे। व्यय होगा। शुभ समा‍चार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का काम आज ही करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। शुभ समय। नए मित्र मिलेंगे।

तुला डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कर्ज में कमी तथा पूंजी में इजाफा होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त नहीं होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

वृश्चिक कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना भलीभांति पूर्ण होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजन मार्गदर्शन तथा सहयोग देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकरचोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नए काम में सोच-समझकर हाथ डालें। कार्य में बाधा संभव है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। हल्की हंसी-मजाक भारी पड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता बनी रहेगी।

कुंभबाहरी सहयोग से रुकते काम बनेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मनोरंजक यात्रा होगी। आनंद से समय व्यतीत होगा। कार्य की अधिकता हो सकती है।

मीनउन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button