ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

Bhai Dooj 2023: 14 या 15 नवंबर, कब मनाई जाएगी भाई दूज, नोट कर लें पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त

इंदौर। हर साल भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भाई दूज की तारीख को लेकर इस बार असमंजस है। उदया तिथि में त्योहार मनाना शुभ होता है। आइए, जानते हैं कि उदया तिथि के अनुसार भाई दूज पर्व किस दिन मनाया जाएगा।

भाई दूज कब है?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। 14 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि 2 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि अगले दिन यानी 15 नवंबर की दोपहर 1.47 बजे तक रहेगी।

भाई दूज पर्व दिन के समय मनाया जाता है। 14 नवंबर को दोपहर के समय बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं और कलावा बांध सकती हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार 14 से लेकर 15 नवंबर की दोपहर 1.47 बजे तक भाई दूज मना सकते हैं।

टीका लगाने का शुभ समय

भाई दूज के दिन टीका लगाने का शुभ समय दोपहर 1.10 बजे से 3.19 बजे तक है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों को टीका लगाकर, उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर सकती हैं। इसी दिन यम द्वितीया भी मनाई जाएगी। माना जाता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान यम अपनी बहन यमुना के घर गए थे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button