ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

इछावर विधायक करण सिंह वर्मा की बिगड़ी तबीयत, उपचार के बाद भोपाल रेफर

सीहोर। विधानसभा सीट के चुनाव में इस बार मप्र के कई क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की तबीयत बिगड़ने की खबरें आ रही है। जिले की इछावर विधानसभा सीट के प्रत्याशी करण सिंह वर्मा की सोमवार को सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका बीपी व शुगर बड़ा होने के साथ ही बुखार था, जिन्हें उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।

डा आरके वर्मा ने बताया कि इछावर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी करण सिंह वर्मा को जिला अस्पताल लागया गया था, जिनको उल्टी हुई थी, उनकी जांच करने पर बीपी और शुगर बड़ा हुआ था। हालांकि वह हार्ट के मरीज है और उनका आपरेशन भी हो चुका है, जिनका उपचार भोपाल में चलता है, जिससे उन्हें प्राथमिक उचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

इस बार इछावर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला कांटाजोड़ बना हुआ है। यह सीट काफी लंबे समय से भाजपा के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती रही है।

पिछली आठ बार में केवल एक बार 2013 में वर्तमान विधायक करण सिंह वर्मा करीबी अंतर से हारे थे, लेकिन इस बार स्थिति ठीक उलट है। कांग्रेस के मजबूत होने से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह को ज्याद मशक्कत करनी पड़ रही है। डा वर्मा की मानें तो मौसम व अनियमितता का असर है।

Related Articles

Back to top button