ब्रेकिंग
नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द... Hisar News: लिफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, CCTV फुटेज देख दंग रह गए परिजन Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में Neeru Dhanda News: शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ढांडा का कमाल, महिला ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता अब 9,000 रुपये
मध्यप्रदेश

लोडिंग वाहन का डाला टूटते ही नीचे गिरा युवक, पीछे आ रही कार ने कुचला, मौत

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह लोडिंग वाहन में बैठा हुआ था। अचानक डाला टूटकर गिर गया। युवक चलती गाड़ी से नीचे गिरा और पीछे आ रही कार ने कुचल दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार को तीन इमली ब्रिज के समीप की है। व्यास नगर निवासी गोलू पुत्र बलराम यादव को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया था। दोस्त सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह कैटरिंग का व्यवसाय करता है। मंगलवार को सामान लेने झलारिया जा रहा था। रास्ते में गोलू मिला और कहा कि मैं भी साथ चलूंगा। सौरभ ने कहा, तू बोलता है लेकिन चलता नहीं है। गोलू ने कहा, चलूंगा तू ले चल।

तीन इमली ब्रिज के पास टूटा डाला

मजाक-मजाक में गोलू सौरभ के लोडिंग वाहन में चढ़ गया। झलारिया से सामान भरा और गोलू डाला की चेन लगाकर पीछे बैठ गया। जैसे ही तीन इमली ब्रिज के समीप पहुंचा झटके से डाला टूट गया। गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी। उसके पीछे कार आ रही थी। जैसे ही गोलू नीचे गिरा, पीछे से आ रही कार का पहिया चढ़ गया। सौरभ व अन्य उसे अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत बताया।

कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय राजेश पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। पाल को कार चालक टक्कर मारते हुए भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सफेद रंग की कार को ढूंढ रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना लवकुश विहार चौराहा टेम्पो स्टैंड के समीप की है। मां शारदा नगर निवासी राजेश रमेशचंद पाल स्कूटर (एमपी 09 यूएम 7151) से जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर गिरा दिया। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button