ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
मध्यप्रदेश

टीम इंडिया की जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी

जबलपुर। भारत की रिकार्ड अजेय 10वीं जीत पर शहरवासियों ने जमकर फोड़े पटाखे, मनाई एक सप्ताह में दूसरी बार दीपावली……। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिकार्ड सात विकेट की बदौलत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को टीम इंडिया ने वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में जैसे ही न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात दी। पूरा शहर जश्न में डूब गया। क्या गली, क्या चौराहा, हर जगह पटाखे के शोर के बीच लोग एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे थे। चुनाव का बुखार गायब था। देर रात जीत के जश्न में सराबोर शहर की सड़कों में उत्साह से लबरेज क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता था। यही क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी को भी दिखाती है। हर कोई जीत से पहले टीवी और मोबाइल से चिपके बैठा था, और मैच के हर पल को निहार रहा था।

जीत की खुशी में ग्यारस के पटाखे फोड़े, जमकर आतिशबाजी

तुलसी विवाह के मौके पर ग्यारस के लिए घरों में बचाकर रखे पटाखे क्रिकेट के चाहने वालों ने भाईदूज के दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी में फोड़े और खूब आतिशबाजी के मजे लिए। जगह-जगह जश्न के बीच बधाई देने वालों की उमंग भी दर्शनीय थी। शहर के बड़े-छोटे सभी जगह खेलप्रेमियों के लिए बड़ी स्क्रीन मैच का आनंद उठाने के लिए लगाई गई थी। जहां पूरे समय लोग स्क्रीन पर पल-पल के रोमांच के मजे ले रहे थे। वहीं मुख्य मार्गों पर भी टीम की खुशी में टीम इंडिया के प्रशंसक पटाखे फोड़ रहे थे।

Related Articles

Back to top button