ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

ट्रेड यूनियनों का आज ‘भारत बंद’, केंद्र की कर्मचारियों को चेतावनी- नतीजा भुगतने को रहें तैयार

नई दिल्ली: वाम दल समर्थक 10 केन्द्रीय मजदूर यूनियनों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इस दौरान बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं व देशभर में 25 करोड़ लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। बैंकों ने हड़ताल और इससे उनकी सेवाओं पर पडऩे वाले असर के बारे में शेयर बाजारों को सूचित कर दिया है। बैंक कर्मचारियों की ज्यादातर यूनियनों ने भी हड़ताल में भाग लेने और उसका समर्थन करने की अपनी इच्छा जाहिर की।

विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र यूनियनों और महासंघों ने पिछले साल सितम्बर में ही 8 जनवरी, 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। यूनियनों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल बुलाई है। इनमें न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। परिसंघ ने कहा कि श्रम मंत्रालय कर्मचारियों की किसी भी मांग को लेकर आश्वासन नहीं दे पाया।

केंद्र की चेतावनी, नतीजा भुगतने को तैयार रहें कर्मी
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को चेताया कि यदि वे 8 जनवरी को हड़ताल में शामिल होते हैं तो उन्हें इसका ‘नतीजा’ भुगतना पड़ेगा। कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि संघ या यूनियन बनाने का अधिकार हड़ताल का अधिकार नहीं देता। यह आदेश केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) को भी भेजा गया है। सी.आई.एस.एफ. से कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button