ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
धार्मिक

23 नवंबर को हरि प्रबोधिनी एकादशी, 12 मार्च तक 81 दिनों में 55 विवाह मुहूर्त

इंदौर। हरि प्रबोधिनी एकादशी इस साल 23 नवंबर को है। इसके बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आ जाएंगे। फिर शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, विवाह के 55 मुहूर्त हैं। 24 नवंबर से 16 दिसंबर 2023 तक 15 लगन मुहूर्त हैं। फिर 16 जनवरी 2024 से 12 मार्च तक चालीस शादी के मुहूर्त है।

देवशयनी एकादशी (29 जून) पर श्रीहरि के क्षीरसागर में योग निद्रा पर जाने के साथ चातुर्मास आरंभ हुआ था। इसके साथ विवाह और मांगलिक आयोजनों पर विराम लग गया। हरिप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु का जागरण होगा। फिर मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार चातुर्मास पांच महीने का रहा। इससे मुहूर्त के लिए पांच माह इंतजार करना पड़ा।

16 दिसंबर को लगेगा खरमास

16 दिसंबर की रात्रि 1.26 बजे सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद खरमास लग जाएगा। इससे मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। खरमास का समारन 15 जनवरी को सुबह 9.13 बजे सूर्यदेव के मकर राशि में गोचर से होगा। फिर लगन शुरू होंगे। 14 मार्च के दिन सूर्य मीन राशि में आएंगे। फिर खरमास के साथ मांगलिक आयोजनों पर विराम लगेगा।

नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक मुहूर्त तिथि

नवंबर 2023- 24, 27, 28, 29

दिसंबर 2023- 3 से 9 और 13 से 16

जनवरी 2024- 16 से 22 और 27 से 31

फरवरी 2024- 1 से 7, 12 से 19 तक, 23 से 27 और 29

मार्च 2024- 1 से 8 तक, 11 और 12

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button