ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन: 16 अगस्त से महिलाएं सौंपेंगी ज्ञापन, आर... भोपाल के अति-संवेदनशील VIP इलाके 'चार इमली' में बेखौफ चोरों का तांडव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बं... मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा...
मध्यप्रदेश

इंदौर में हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान वाले दिन शहर में कुछ जगह पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के मामले सामने आते रहे एक ऐसा ही मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र में सामने आया जहां कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे और इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता का सर फूट गया था और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस प्रत्याशी पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे। इस मामले में रावजी बाजार पुलिस ने जहां विधानसभा तीन के कांग्रेस प्रत्याशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के गाड़ी अड्डे का है जहां बूथ पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे और जमकर विवाद हुआ था जिस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पिंटू भी मोके पर मौजूद थे। उसके बाद रावजी बाजार थाने पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पिंटू पर मुकदमा दर्ज किया वहीं कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button