ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
धार्मिक

वृश्चिक राशि में हुआ तीन ग्रहों का मिलन, इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, समय वरदान समान

इंदौर।  सूर्य देव ने शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) को सुबह 11.25 बजे तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। मंगल और बुध ग्रह वृश्चिक में पहले से ही गोचर कर रहे हैं। इस तरह सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। मंगल अपने खुद के अधिपत्य वाली राशि में विराजमान है।

सूर्य 16 दिसंबर तक रहेंगे विराजमान

सूर्य देव वृश्चिक राशि में 16 दिसंबर तक रहेंगे। मंगल 26 दिसंबर तक इस राशि में गोचर करेंगे। तीन ग्रहों की युति से सभी राशियों पर असर दिखाई देगा। मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। हालांकि इस दौरान क्रोध और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

बुधादित्य योग से मिलेगा डबल लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य योग जन्म कुंडली के जिस भाव में होता है। उसे प्रबल बनता है। यह मान-सम्मान में वृद्धि करता है। सूर्य और मंगल की युति से साहसिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।

इन राशियों के काम होंगे पूरे

18 नवंबर को शनि और सूर्य का केंद्र योग बना। सूर्य शनि से चतुर्थ स्थान पर होंगे। शनि सूरज से 10वें स्थान पर होंगे। इससे रवि और वृद्धि योग बनेगा। इससे मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button