ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

टेंट हाउस में लगी आग, दमकलों की मदद से दो घंटे में पाया काबू

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ व खिलचीपुर के बीच में स्थित एक टेंट हाउस में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण टेंट हाउस में रखा सामान जलकर खाक हो गया। लंबे समय तक आग धधकती रही। बाद में दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

तेजी से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर में हाइवे किनारे मौजूद एक टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख मौकै पर भीड़ जमा हो गई। उधर, नगर पालिका को सूचित कर दमकलों को बुलाया गया। टैंकरों का उपयोग भी आग का काबू करने के लिए किया गया। दो घंटे से अधिक समय की मशक्क्त करने के बाद आग को काबू में किया गया।

आसपास से नहीं आई दमकलें, इसलिए लगा समय

आग लगने के बाद काफी समय तक आसपास से दमकले नहीं आ सकी थीं। मौके पर सिर्फ दो फायर ब्रिगेड मौजूद थी, जो पानी खत्म होने पर भरने जाने के बाद वापस लौट रही थीं। सीमावर्ती क्षेत्रों से तत्काल दमकले नहीं आने के कारण आग पर काबू करने में काफी समय लगा। स्थानीय लोगों का कहना है की समय रहते दमकले आ जातीं तो जल्द ही आग पर काबू पाया जा सकता था.

पूरा सामान जलकर खाक होने का अनुमान

जिस हिसाब से आग ने विकराल रूप लिया, उससे टेंट में मौजूद संपूर्ण सामान के जलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। टेंट मालिक का कहना है कि पूरे परिसर में टेंट का सामान भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button