ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मनोरंजन

‘अंग्रेजी ना आने पर फिल्म से किया बाहर..’मिर्जापुर’ फेम विजय वर्मा का छलका दर्द, कहा-मेरे पास बस 18 रुपये थे..

पिछले 75 सालों से हिंदी सिनेमा पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। कई सितारों ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया। हालांकि, यह शोहरत पाने के लिए कई स्टार्स को कई बुरे दिन देखने पड़े और कड़ा संघर्ष करना पड़ा। ऐसा ही कुछ शुरुआत में एक्टर विजय वर्मा के साथ हुआ था। हाल ही में ‘मिर्जापुर’, ‘शी’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके विजय वर्मा ने अपने स्ट्रगल की कहानी मीडिया को बताई है।

विजय वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें एक फिल्म से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया था, क्योंकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। एक्टर का ये भी कहना है कि फिल्म में उनका बहुत छोटा रोल था।

विजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने सर्वाइव करने के लिए एक ऐसी फिल्म के लिए हामी भरी, जो वह कभी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने सिर्फ पैसे के लिए उस फिल्म को साइन किया, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें मेकर्स ने ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था, वो भी सिर्फ अंग्रेजी ना आने के चलते।

उन्होंने कहा, मेरे लिए हमेशा से कोई भी भूमिका बहुत मायने रखती है, लेकिन एक समय आया जब मैं अपने सबसे बुरे वक्त में था और मेरे पास पैसे नहीं थे। मेरे बैंक अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे। मुझे एक कॉल आई। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा रिपोर्टर का रोल है और यह दिन का काम है। इसके लिए तुम्हें 3000 रुपये मिलेंगे। मैं कभी भी ऐसा रोल नहीं करना चाहता था, लेकिन मैंने हामी भर दी।

विजय वर्मा ने बताया कि लीड रोल करने के बावजूद वह छोटे रोल के लिए माने, लेकिन जब उन्हें फिल्म से निकाला गया तो वह खूब रोए।

आगे उन्होंने कहा, मैं गया और मैंने शूटिंग शुरू कर दी। मेरा मन नहीं लग रहा था और ना ही मैं खुद को समझा पा रहा था। मैं टेक में लड़खड़ा रहा था और यह अंग्रेजी में था। इसलिए मुझे लगा कि एक अंग्रेजी रिपोर्टर की भूमिका निभाना आसान नहीं है। इस वजह से मुझे सेट पर ही फिल्म से निकाल दिया गया।

उस वक्त मैंने ‘मॉनसून शूटआउट’ की शूटिंग थी और मैंने एक लीड रोल प्ले किया था, लेकिन मुझे इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा। मैं वापस लौटते समय बहुत रोया। मैंने खुद से कहा कि मैं कभी भी पैसे के लिए ऐसे काम नहीं करूंगा। ये साल 2014 में हुआ था और तब से मैंने कभी भी पैसे के लिए कुछ नहीं किया।

Related Articles

Back to top button